Admin

खम्मा घणी, भवई, चरी नृत्यों ने दर्शकों का मोहा मन, तालियों से गूंजा मसाला चौक

नृत्यों के जरिये विभिन्न राज्यों की संस्कृतियां हुई साकार 200 से भी अधिक स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर लिया भाग जयपुर, 12 दिसम्बर। रंग बिरंगे सजे धजे परिधानों में नृत्य करते स्कूल एवं कॉलेज के स्टूडेन्ट, तालियों की गडगड़ाहट से गूंजता मसाला चौक, यह मौका था जयपुर समारोह-2024 के तहत रामनिवास बाग, मसाला चौक में आयोजित हो रहे मयूरी इंटर स्कूल, कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता का जहां राजस्थानी, हरियाणवी, कालबेलिया नृत्यों ने सबका मन मोह लिया। ‘‘श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन’’ पर हुई प्रस्तुति ने सबका ध्यान आकर्षित किया वही ‘‘वन्दे मातरम्’’ पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर सभी दर्शकों ने स्टेण्डिंग ओवेशन दिया। हरियाणवी नृत्यों पर Once More की हूटिंग भी हुई। ‘‘खम्मा घणी, पीली लूगड़ी, मनड़े रा, बण ठण देखो’’, जैसे कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही मोनो एक्टिग के जरिये श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भगतसिंह एवं अन्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की तालिया बंटोरी। 200 से भी अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने मयूरी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल एवं सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को मयूरी के मंच पर साकार किया। नगर निगम ग्रेटर का यह अभिनव प्रयास है कि इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी युवा पीढी को जोडकर हमारी संस्कृति को जीवन्त बनाये रखने का यह बेहतरीन प्रयास है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय करते रहना चाहिए जिससे समाज में सकारात्मक सोच व एक नई दिशा मिलती रहती है। मयूरी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में गु्रप डांस में महारानी कॉलेज एवं बियानी कॉलेज प्रथम, जयश्री पेडीवाल स्कूल द्वितीय एवं कनोडिया पीजी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। इसके साथ ही सोलो डांस में महारानी कॉलेज प्रथम, डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक (यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान) एवं बियानी कॉलेज द्वितीय स्थान पर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा जिन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मोनो एक्टिंग में कनोडिया कॉलेज प्रथम, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज द्वितीय एवं महारानी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।

खम्मा घणी, भवई, चरी नृत्यों ने दर्शकों का मोहा मन, तालियों से गूंजा मसाला चौक Read More »

राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक

मसाला चौक (ओपन थियेटर) में आयोजित किया गया कार्यक्रम 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 छात्र-छात्राऐं ने दी प्रस्तुति जयपुर 12 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 की श्रृखंलाओं के अन्तर्गत गुरूवार को ‘‘राम ही सुर’’ कार्यक्रम मसाला चौक, रामनिवास बाग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांस्कृतिक समिति चैयरमेन श्रीमती दुर्गेश नन्दनी, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्री रमेश चन्द्र सैनी, श्री गणेश सिंह नाथावत, श्री विरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री इन्द्र प्रकाश धाभाई, श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री महेश सैनी, श्री विजेन्द्र पाल सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूल कॉलेजों की छात्राऐं मौजूद रही। कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने भजनों की प्रस्तुति का आनंद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है भजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें संस्कारों का बीजारोपण होगा और भी संस्कारवान बनेंगे। ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। युवाओं में राम भजनों के प्रति उत्साह नजर आया। महारानी कॉलेज, कनोडिया कॉलेज, बियानी कॉलेज, यूनिवर्सिटी का म्यूजिकल डिपार्टमेंट, संगीत संस्थान, राजस्थान कॉलेज, पारीक कॉलेज की टीमों द्वारा ‘‘हम कथा सुनाते है’’ ‘‘ये चमक ये दमक’’ ‘‘जैसे सूरज की गर्मी’’ ‘‘रघु नन्दन जयश्री राम’’ ‘‘हम कथा सुनाते है’’ जैसे भजन प्रस्तुत किये गये । जिससे वहां बैठे श्रोताओं ने भजनों के संगीत मय प्रस्तुति से भाव विभोर होकर भजनों का आंनन्द लिया। उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागीयों को सम्मानित किया गया।

राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक Read More »

गवां मध्ये वसते लक्ष्मीः गवां मध्ये सदाशिवः। गवां मध्ये च वेदाश्च धर्मः सर्वं गवां मुखे॥

गवां मध्ये वसते लक्ष्मीः गवां मध्ये सदाशिवः। गवां मध्ये च वेदाश्च धर्मः सर्वं गवां मुखे॥ Read More »

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

गायों को सर्दियों से बचाने के लिये उचित प्रबंधन करने के दिये निर्देश जयपुर, 05 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 के अंतर्गत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को हिंगोनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित अन्य पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं हिंगौनिया से जुड़ी महिलायें भी मौजूद रही। गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दूलार भी किया साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है उनके भी देखभाल के निर्देश दिये। बलराम सेवा ट्रस्ट से आग्रह किया कि सर्दियों को देखते हुये गायों के लिये उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये साथ ही साफ-सफाई, उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाये। गौशाला में आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली को लागू करने का भी सुझाव दिया जिससे व्यवस्थाऐं और अधिक प्रभावित हो सके।

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण Read More »

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन

6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम ग्रेटर समय के साथ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। इसलिये आज गैराज के बेडे में नये वाहन सम्मिलित किये गये है। जिसमें 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन सम्मिलित की गई। इन मशीनों से पाइप के माध्यम से डिवाइडरों के बीच में सफाई कार्य की जायेगी साथ ही आवश्यकतानुसार हूपर वाहनों को काम में लिया जायेगा। जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में सहायता हेतु आईसीआईसीआई फाउण्डेशन एवं एयू स्मॉल फाईनेन्स बैंक द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से नगर निगम ग्रेटर जयपुर 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन संसाधन डोनेट किये गये है।

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन Read More »