गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के साथ ही 25 अगस्त से 28 अगस्त तक धर्मसिंह सर्किल पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिये निर्देश
जयपुर, 21 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल दौरा किया एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉक्टर गौरव सैनी, स्थानीय पार्षद महेश सैनी, उपायुक्त मालवीय नगर जोन, उपायुक्त गैराज, उपायुक्त सतर्कता, उद्यानविज्ञ, अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रूट के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं शोभा यात्रा रूट पर समुचित सफाई व्यवस्था करने, बडे़ डस्टबिन लगाने एवं रंगोली करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ सीवर लाईन खुले हुए हों उनको कवर से ढकने तथा खुले हुए नालों को ठीक करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता मालवीय नगर को शोभायात्रा रूट की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने, पेचवर्क करने के साथ ही जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त पशुप्रबंधन को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विचरण करने वाले बेसहारा आश्रयहीन पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शोभा यात्रा मार्ग पर एरियल केबल को हटवाने या 20 फीट ऊँचा करवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उद्यानविज्ञ को शोभा यात्रा मार्ग के आस-पास के पेड़ों की कटाई-छटाई के भी निर्देश दिये।

इसके साथ ही शोभा यात्रा मार्ग पर जहाँ-जहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाया जाना आवश्यक है, वहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाई जाये। आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने उपायुक्त सतर्कता को गणेश मन्दिर क्षेत्र में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिये। साथ ही 27 व 28 अगस्त को शोभायात्रा समाप्ति तक मोती डूँगरी गणेश मंदिर क्षेत्र में अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।

