09.08.2026: जयपुर बना राष्ट्रभक्ति के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी! आज जयपुर में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता का अवसर मिला।
06.08.2026: आज सीतापुरा स्थित JECC में आयोजित फ्लिपकार्ट राजस्थान सेलर समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
06.08.2026 : श्रावण मास के पावन अवसर पर दुर्गा शक्ति ग्रुप द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव में सहभागी होकर मातृशक्ति के साथ आत्मीय 'शक्ति संवाद' करने का अवसर मिला।
05.08.2026 : सम्यक सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव में सहभागी होकर मन आनंद और गर्व से भर गया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों के बीच राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और लोक-संस्कारों का अनुपम सौंदर्य देखने को मिला। इस अवसर पर मातृशक्ति के साथ आत्मीय 'शक्ति संवाद' भी किया।
02.08.2026: पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू शरणार्थी परिवारों की 37 बहनों को सेवायाम के माध्यम से निःशुल्क ऑटोमैटिक सिलाई मशीनें प्रदान कीं। हमारा प्रयास केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन परिवारों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और नए जीवन का संबल देना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है।
29.07.2026 : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से एंटरटेनमेंट पैराडाइज (EP) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य भी प्रदान करते हैं।
27.07.2026: श्रावण की हरित छटा और लहरिया का अनुपम श्रृंगार भारतीय संस्कृति की सुंदर पहचान है। श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी द्वारा आगामी लहरिया महोत्सव के आयोजन हेतु आत्मीय आमंत्रण प्राप्त हुआ। हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।
26.07.2026 : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @ajaeybjp जी भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।
24.07.2026 : आज हिंगोनिया गौशाला स्थित अक्षय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में कलम और आँखों में सुनहरे सपने देखकर मन भावविभोर हो उठा।
24.07.2026 : नारी बिज़ एग्ज़ीबिशन, बिरला ऑडिटोरियम में आज नारी शक्ति का प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला।
