17.08.2026 : स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, निकाय चुनाव प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी जी, सह-प्रभारी श्री चन्द्रशेखर बावनकुले जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संभाग चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

17.08.2026 : भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
15.08.2026 : तीज माता की भव्य सवारी से जयपुर की ऐतिहासिक छोटी चौपड़ लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सराबोर हो उठीं। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी , जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी के साथ तीज माता की महाआरती का सौभाग्य मिला ।
15.08.2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा की ओर से बड़ी चौपड़ पर आयोजित तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस गरिमामय अवसर पर तिरंगे की आन, बान और शान के प्रति सम्मान प्रकट करने का सौभाग्य मिला।
14.08.2026 : झरोखा लहरिया उत्सव–सीजन 3 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागी होने का आत्मीय अवसर मिला। लहरिया के रंगों और सिंजारा की उमंग ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। हमारी बहनों की यह उमंग यूं ही खिलती रहे।
14.08.2026 : 1947 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मानसरोवर में हुए आयोजन में विभाजन की त्रासदी में बलिदान हुए सभी पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि दी।मा.प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ जी एवं राज्यसभा सां.श्री घनश्याम तिवाड़ी जी ने उस पीड़ादायक दौर को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए
13.08.2026 : हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति की। साथ ही, घर पर पधारे आगंतुकों को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हिंदुस्तान की पहचान है। जय हिंद!
13.08.2026 : आगामी निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में आज जिला भाजपा कार्यालय जयपुर पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की
09.08.2026 : गुरु दक्षिणा उत्सव सरस्वती बाई शाखा, राम मंदिर नगर के गुरु दक्षिणा उत्सव में सहभागी होकर श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्रभाव से जुड़ने का आत्मीय अवसर मिला। भगवा ध्वज का गुरु स्वरूप में पूजन करते हुए बहनों ने सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।