सूर्य नमस्कार की दिव्य ऊर्जा और योग का संकल्प!
जयपुर के पावन गलता जी सूर्य मंदिर में नारी शक्ति के साथ सूर्य नमस्कार कर नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मिक शांति का अनुभव किया। अरावली की गोद में उगते सूर्य के सान्निध्य में किया गया योग, तन-मन को स्फूर्ति और संतुलन प्रदान करता है। आइए, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
ॐ नमो नारायणाय। हर हर महादेव। हिमालय की गोद में विराजमान महादेव के चरणों में सिर झुक गया। मन की सारी थकान, सारी मनोकामनाएँ समर्पित। जय बाबा केदारनाथ! हर हर महादेव "
कोटपुतली में जयपुर जिला उत्तर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में “कार्य विस्तार” विषय पर अपने विचार साझा किए।
(16-05-2026) प्रशिक्षण शिविर में भाजपा परिवार का उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और बूथ स्तर तक सक्रियता का संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी रहा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान
जयपुर देहात उत्तर जिला प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मदन जी राठौड़ के सानिध्य ने प्रशिक्षण वर्ग को विशेष प्रेरणादायी बना दिया।
कोटपुतली प्रवास
कोटपुतली भाजपा परिवार द्वारा मिले आत्मीय स्वागत, स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं। यह अपनापन संगठन के प्रति ऊर्जा और समर्पण को और अधिक मजबूत करता है।
सेवायाम एवं रामार्थम फाउंडेशन के मध्य एक महत्वपूर्ण MOU
आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त गति देने की दिशा में आज सेवायाम एवं रामार्थम फाउंडेशन के मध्य एक महत्वपूर्ण MOU सम्पन्न हुआ। “शक्ति वंदन” पहल के माध्यम से महिलाओं, युवाओं एवं हुनरमंद प्रतिभाओं को नया मंच, नई पहचान और आत्मनिर्भर बनने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप संस्कृति, कौशल विकास एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर उन्हें नई उड़ान देने का प्रभावी माध्यम बनेगी।
गुप्त वृंदावन धाम में श्री कृष्ण-बलराम जी के दिव्य दर्शन
जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में श्री कृष्ण-बलराम जी के दिव्य दर्शन कर मन अत्यंत आनंद और भक्ति से भर गया। इस पावन अवसर पर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन भी साथ रहीं। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत यह अनुभव सदैव स्मरणीय रहेगा। राधे-राधे! 🙏✨
हँसना फ्री है, वजह ढूँढना ऑप्शनल!
हँसना फ्री है, वजह ढूँढना ऑप्शनल!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” में अब केवल 50 दिन शेष हैं।
आयुष विभाग के इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी के साथ उपस्थित होकर मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करती हूँ कि योग को केवल एक दिवस का आयोजन न मानें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
जयपुरयोगासन
योग मुद्राओं में खिलाड़ियों का अनुशासन, समर्पण और अद्भुत प्रदर्शन सचमुच प्रेरणादायक रहा। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, सशक्त मन और संस्कारित जीवन का आधार है। संस्था अध्यक्ष प्रियकांत गौतम, सचिव अभिषेक सिंह नरूका, डॉ. चांदनी कृपलानी एवं विक्रम कांवट सहित सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई।
