21.06.2026 : इस अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती अलका गुर्जर जी भी उपस्थित रहे।
21.06.2026 : योग दिवस के अवसर पर एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी के नेतृत्व में आयोजित योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
20.06.2026 : सी-स्कीम स्थित महावीर पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित आनंदम योग शिविर में सहभागिता कर प्रातःकालीन योग साधना का लाभ प्राप्त किया।
20.06.2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर, जयपुर द्वारा चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
19-06-2026 : आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने प्रदेश के योग टीम की बैठक ली। बैठक में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
19-06-2026 : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "Yoga for Healthy Ageing" संदेश के साथ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत आज जयपुर के नर्सरी पार्क में दादी-नानी एवं वरिष्ठजनों के साथ योग करने का सौभाग्य मिला।
सूर्य नमस्कार की दिव्य ऊर्जा और योग का संकल्प!
जयपुर के पावन गलता जी सूर्य मंदिर में नारी शक्ति के साथ सूर्य नमस्कार कर नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मिक शांति का अनुभव किया। अरावली की गोद में उगते सूर्य के सान्निध्य में किया गया योग, तन-मन को स्फूर्ति और संतुलन प्रदान करता है। आइए, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
ॐ नमो नारायणाय। हर हर महादेव। हिमालय की गोद में विराजमान महादेव के चरणों में सिर झुक गया। मन की सारी थकान, सारी मनोकामनाएँ समर्पित। जय बाबा केदारनाथ! हर हर महादेव "
कोटपुतली में जयपुर जिला उत्तर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में “कार्य विस्तार” विषय पर अपने विचार साझा किए।
(16-05-2026) प्रशिक्षण शिविर में भाजपा परिवार का उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और बूथ स्तर तक सक्रियता का संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी रहा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान
जयपुर देहात उत्तर जिला प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मदन जी राठौड़ के सानिध्य ने प्रशिक्षण वर्ग को विशेष प्रेरणादायी बना दिया।
