04.07.2026 : आज क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित चतुर्थ खेल संगम प्रतियोगिता–2026 के उद्घाटन समारोह में प्रताप बस्ती (जोन 44–48) के बीच उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
01.07.2026 : राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी से लोकभवन में आत्मीय भेंट कर उन्हें “शक्ति वंदन” कॉफी टेबल बुक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
30.06.2026 ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का हार्दिक नागरिक अभिनंदन। यह समझौता राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र की पानी की समस्या का निदान होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी।
21.06.2026 : नन्ही योग मित्र की बड़ी सीख — स्वस्थ तन, शांत मन।
21.06.2026 : इस अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती अलका गुर्जर जी भी उपस्थित रहे।
21.06.2026 : योग दिवस के अवसर पर एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी के नेतृत्व में आयोजित योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
20.06.2026 : सी-स्कीम स्थित महावीर पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित आनंदम योग शिविर में सहभागिता कर प्रातःकालीन योग साधना का लाभ प्राप्त किया।
20.06.2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर, जयपुर द्वारा चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
19-06-2026 : आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने प्रदेश के योग टीम की बैठक ली। बैठक में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
19-06-2026 : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "Yoga for Healthy Ageing" संदेश के साथ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत आज जयपुर के नर्सरी पार्क में दादी-नानी एवं वरिष्ठजनों के साथ योग करने का सौभाग्य मिला।
