Uncategorized

जयपुर को योगमय बनाने की मुहिम का हुआ आगाज

प्रथम योग शिविर बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित किया गया प्रथम योग शिविर11 जून को विद्याधर नगर के स्मृति वन में आयोजित किया जाएगा योग शिविर नगर निगम ग्रेटर की पहल पर जयपुर वासियों को फिर से एक बार योगमय बनाने की मुहिम का आगाज रविवार से हो गया है यह आगाज रविवार को झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क से किया गया जहां आमजन के साथ योगाभ्यास किया तथा बायोडायवर्सिटी पार्क में आमजन के साथ पौधारोपण भी किया । इस वर्ष योग शिविरों की सबसे खास बात यह है कि इन योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ जोड़ा गया है महापौर ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “yoga for one Earth one health ” है इसलिए योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ भी जोड़ा गया है योग शिविरों में जब तक योगाभ्यास किया जाता है तब तक अनवरत रूप से यज्ञ भी किया जा रहा है इसके साथ ही प्रतिभागियों को भी उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया जा रहा है। हर घर आंगन में योग पहुंचे हर घर हरा भरा हो यह हम सभी का प्रयास है। योग शिविरों में योगाचार्य कुल भूषण बैराठी योगाचार्य प्रीति, सतपाल जी, योगी मनीष द्वारा योगाभ्यास करवाये गये।

जयपुर को योगमय बनाने की मुहिम का हुआ आगाज Read More »

ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स प्लस एसोशिएशन ओफ सिटीज एंड म्यूनिसिपैलिटी में भारत का प्रतिनिधित्व किया

ब्राज़ील में आयोजित BRICS+ एसोसिएशन ऑफ सिटीज़ एंड म्युनिसिपैलिटीज की जनरल असेंबली में * नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर** ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शहर की सांस्कृतिक धरोहर, स्मार्ट शहरी योजनाओं और विकासशील भारत की भावना को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. गुर्जर ने **रूसी संघ के सेवेरोडविंस्क शहर के प्रमुख श्री इगोर वी. आर्सेंटयेव के साथ एक **सहयोग के आशय पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। यह समझौता दोनों नगरों के बीच आपसी सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आशय पत्र के माध्यम से दोनों पक्ष भविष्य में पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए। डॉ. गुर्जर ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित विकसित भारत की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेज़ी से विकास, नवाचार और स्थायित्व की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने भारत की प्राचीन भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ – “संपूर्ण विश्व एक परिवार है” – को दोहराते हुए वैश्विक समुदाय से शांति, सहयोग और समरसता बनाए रखने की अपील की। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और अहिंसा का पक्षधर रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के मामले में भारत किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 9/11 से लेकर 26/11 तक, आतंकवाद के पीछे जो ताकतें रही हैं, उनका स्रोत आज भी वही है—हमारा पश्चिमी पड़ोसी पाकिस्तान। उन्होंने BRICS देशों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया कि ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करें और पाकिस्तान को यह सलाह दें कि वह अपनी ऊर्जा अपने नागरिकों के विकास में लगाए, न कि दूसरों के शांति प्रयासों में विघ्न डालने में। डॉ. गुर्जर की यह यात्रा भारत की नगर पालिकाओं की वैश्विक भागीदारी, मैत्रीपूर्ण सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है।

ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स प्लस एसोशिएशन ओफ सिटीज एंड म्यूनिसिपैलिटी में भारत का प्रतिनिधित्व किया Read More »

India stands at a turning point — where democratic celebration must evolve into democratic efficiency. One Nation, One Election is not just electoral reform,it’s a structural shift towards a stronger, faster, and more stable India

India stands at a turning point — where democratic celebration must evolve into democratic efficiency. One Nation, One Election is not just electoral reform,it’s a structural shift towards a stronger, faster, and more stable India Read More »