जयपुर को योगमय बनाने की मुहिम का हुआ आगाज

प्रथम योग शिविर
बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित किया गया प्रथम योग शिविर
11 जून को विद्याधर नगर के स्मृति वन में आयोजित किया जाएगा योग शिविर

नगर निगम ग्रेटर की पहल पर जयपुर वासियों को फिर से एक बार योगमय बनाने की मुहिम का आगाज रविवार से हो गया है यह आगाज रविवार को झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क से किया गया जहां आमजन के साथ योगाभ्यास किया तथा बायोडायवर्सिटी पार्क में आमजन के साथ पौधारोपण भी किया ।

इस वर्ष योग शिविरों की सबसे खास बात यह है कि इन योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ जोड़ा गया है महापौर ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “yoga for one Earth one health ” है इसलिए योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ भी जोड़ा गया है योग शिविरों में जब तक योगाभ्यास किया जाता है तब तक अनवरत रूप से यज्ञ भी किया जा रहा है इसके साथ ही प्रतिभागियों को भी उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया जा रहा है। हर घर आंगन में योग पहुंचे हर घर हरा भरा हो यह हम सभी का प्रयास है। योग शिविरों में योगाचार्य कुल भूषण बैराठी योगाचार्य प्रीति, सतपाल जी, योगी मनीष द्वारा योगाभ्यास करवाये गये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *