जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप में देश के 17 राज्यों से आए लगभग 250 प्रतिभाशाली दिव्यांगजन खिलाड़ियों के बीच उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला। खिलाड़ियों का आत्मबल, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना यह सिद्ध करती है कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में समावेश, संवेदनशीलता और समान अवसरों के प्रति सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिव्यांग साथियों को सम्मानजनक पहचान देते हुए ‘दिव्यांगजन’ जैसे संवेदनशील संबोधन की पहल तथा खेलों के प्रसार और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयास देशभर में नई प्रेरणा और विश्वास का वातावरण बना रहे हैं। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

