जरूरतमंदों हेतु मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र ‘कलेक्शन ड्राइव’ की शुरुआत

जयपुर, 24 दिसम्बर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का उद्वघाटन किया। इस दौरान चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती सीमा कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री ओम प्रकाश थानवी, वित्तीय सलाहकार श्री सुनील सोनी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्शन ड्राइव भी आयोजित की गई। जिसमें महापौर ने घर से लाया हुआ सामान जमा करवाया।
माननीय मुख्यमंत्री जी की यह अभिनव पहल है जिसके माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुर्शिया लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र मुख्यालय सहित 8 स्थानों पर बनाये गये है। मालवीय नगर जोन कार्यालय, निगम मुख्यालय, सांगानेर जोन कार्यालय, जगतपुरा जोनः वार्ड क्र. 112, मैन मार्केट रेलवे स्टेशन के सामने, विद्याधर नगर जोनः अम्बाबाड़ी सर्किल, मुरलीपुरा जोन कार्यालय, झोटवाडा जोनः नीयर पार्षद कार्यालय वार्ड संख्या 64, मानसरोवर जोनः पार्षद कार्यालय थड़ी मार्केट में मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र स्थापित किये गये है।


मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का पता चलते ही दूर-दूर से लोग आकर खिलौने, कपड़े, जूते इत्यादि सामान जमा करवा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की आपके घर में अनुपयोगी सामान, वस्तुएं, सर्दी के कपड़े नगर निगम मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र पर आकर जमा करवा सकते है। आप द्वारा दिये गये सामान किसी जरूरतमंद लोगों के काम आयेगा।
मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों हेतु ऐसे सामुदायिक केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों, अनुपयोगी सरकारी भवनों, आश्रय स्थलों पर स्थापित किया जाये जहां पर शहरी गरीबों का घनत्व अधिक हो। उन्होंने बताया कि केन्द्रों का संचालन सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से 06 बजे तक किया जायेगा।
केन्द्रों में लोग पुराने कपड़े, किताबें, जूते, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी सामग्री, प्लास्टिक अथवा धातुओं से बनी अन्य वस्तुएं जमा करवा सकेंगे जिसका वर्गीकरण कर पृथक रूप से संधारित किया जायेगा।
केन्द्रों में प्राप्त होने वाले सामग्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा जिसमें दानदाता का नाम, मोबाइल नम्बर, पता एवं उपलब्ध करवाये गये सामान का विवरण आदि अंकित किया जावेगा तथा प्राप्त किये गये सामान की रसीद भी दी जायेगी।
आज नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित की गई कलेक्शन ड्राइव में 587 जोड़ी कपड़े और जूते, खिलौने, स्वेटर और शॉल जमा की गई सामग्री को आंगनवाड़ी केंद्रों और ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा। इस अभियान ने न केवल समाज में दान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया है, बल्कि सद्भावना और सेवा के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया हैं।
इस अभियान में विभिन्न स्कूलों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमा किया गया सामान निगम मुख्यालय तक पहुँचाया। इसके अलावा, आमजन ने भी अपनी भूमिका निभाते हुए अपनी ओर से सामान दान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *