नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर बनीं ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की जनरल सेक्रेटरी

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स (AICM) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

AICM की चेयरमैन माधुरी अतुल पटेल ने बताया कि डॉ. सौम्या गुर्जर ने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में AICM की गतिविधियों में और भी सशक्तता आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *