कानोडिया कॉलेज में शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम, ग्रेटर महापौर सोम्या गुर्जर ने की शिरकत

जयपुर: देश में आज जिस प्रकार से छात्राओं के साथ दुष्कर्म और छेडछाड के मामले बढ रहे है उसको देखते हुए आवश्कता है कि महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाया जाए इसी को लेकर आज ग्रेटर नगर निगम की ओर से शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन कानोडिया कॉलेज में किया गया कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण,मनोवैज्ञानिक द्वारा महिलाओं से जुडे विषयों पर चर्चा की गई.

अन्याय का संहार करो,शक्ति तुम ललकार करों”की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर सोम्या गुर्जर, चैयरमेन मिनाक्षी शर्मा, कानोडिया कॉलेज की प्राचार्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम में छात्राओं के साथ विभिन्न तरीके की परिस्तिथी में अपने आप को किस पर ढालना है उसके गुर सिखाएं गए, वही लीगल अवेयरनेस, मनोबैज्ञानिक,और मोटिवेशनल स्पीकर के द्वारा छात्राओं को मोटीवेट किया गया,कार्यक्रम के बाद महापौर सोम्या गुर्जर ने कहा कि निगम की ओर से शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के तहत सभी महाविद्यालों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को शसक्त किया जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *