सवाई माधोपुर स्थित भाजपा कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। लोकसभा में कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण बिल को रोकने का प्रयास न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि यह देश की नारी शक्ति का सीधा अपमान भी है। 17 अप्रैल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद रखा जाएगा, जब महिलाओं के अधिकारों को राजनीतिक स्वार्थ के चलते बाधित किया गया। आज की नारी जागरूक है, सक्षम है और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करने को तैयार है।
पीएम @NarendraModi जी के नेतृत्व में 33% महिला आरक्षण सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है और यह संकल्प अडिग है। आने वाला समय नारी शक्ति के उत्थान और सशक्तिकरण का साक्षी बनेगा।


