नेपाल के बर्दिया स्थित #BurhanCamps में प्रवास के दौरान प्रकृति के बीच बिताया गया समय अत्यंत सुकूनदायक और समृद्ध अनुभव रहा।

कर्णाली नदी के तट पर स्थित यह स्थल जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच संतुलन का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहाँ पर पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति जो संवेदनशीलता और प्रयास दिखाई देते हैं, वह अत्यंत सराहनीय हैं। प्रकृति के इतने करीब रहकर यह अनुभव और भी गहरा हो जाता है कि सतत पर्यटन और संरक्षण साथ-साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों को जीवन में एक बार इस अनुभव को अवश्य आज़माना चाहिए।

नेपाल के पवित्र गुह्येश्वरी मंदिर में माँ भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *