27.07.2026: श्रावण की हरित छटा और लहरिया का अनुपम श्रृंगार भारतीय संस्कृति की सुंदर पहचान है। श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी द्वारा आगामी लहरिया महोत्सव के आयोजन हेतु आत्मीय आमंत्रण प्राप्त हुआ। हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।
26.07.2026 : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @ajaeybjp जी भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।
24.07.2026 : आज हिंगोनिया गौशाला स्थित अक्षय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में कलम और आँखों में सुनहरे सपने देखकर मन भावविभोर हो उठा।
24.07.2026 : नारी बिज़ एग्ज़ीबिशन, बिरला ऑडिटोरियम में आज नारी शक्ति का प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला।
15.07.2026 : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का स्टेट मिनिस्ट्रीयल अवार्ड मिला लेने के बाद। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
15.07.2026 : #शक्ति_संवाद कार्यक्रम : “सेवायाम” की यह पहल महिलाओं को अवसरों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास है।
15.07.2026 : निवारू रोड, नंदगांव कॉलोनी में आयोजित #शक्ति_संवाद कार्यक्रम में बहनों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प प्रेरणादायी है।
11.07.2026 : जयपुर में अत्याधुनिक पेट्रोबोट रोबोटिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (RRDC) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति देगा। स्वदेशी रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में यह उपलब्धि भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम जी का भी मार्गदर्शन रहा।
04.07.2026 : अपार एग्ज़ीबिशन में प्रतिभाशाली महिला उद्यमियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 90 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित हस्तनिर्मित एवं नवाचारपूर्ण उत्पादों ने उनकी प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता का प्रेरणादायी परिचय दिया। ऐसी पहलें महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देती हैं और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
04.07.2026 : दीप स्मृति ऑडिटोरियम में देश के मशहूर संगीतकार निलाद्री कुमार जी के लाइव परफॉर्मेंस की साक्षी बनी। शास्त्रीय संगीत की गहराई और आधुनिक अंदाज़ के बेहतरीन तालमेल से उन्होंने पूरे ऑडिटोरियम को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके वाद्य यंत्र (Sitar) से निकली हर एक धुन में एक अलग ही सम्मोहन था। संगीत की एक बेहद खूबसूरत और रूहानी शाम!
